Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2022

आपका भोजन और ग्रहों का प्रभाव

आपका भोजन और ग्रहों का प्रभाव  ============================== फलित ज्योतिष मे ग्रहों कि प्रतिकूलता से बचने के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं जिनमे मंत्र जाप,दान,ग्रह शांति से लेकर रत्न धारण करने संबंधी उपाय प्रमुखता से बताए जाते हैं| ग्रहो की प्रकृति के अनुरूप भोजन (आहार ) करना भी एक प्रकार का उपाय ही हैं जिसके प्रभाव से अशुभ ग्रह अपने अशुभ प्रभाव को छोड़कर शुभ प्रभाव देने लगते हैं ।  प्रस्तुत लेख मे यहाँ हम आहार द्वारा अथवा खानपान द्वारा सभी नौ ग्रहो के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने का उपाय बता रहे हैं । १.सूर्य ग्रह हमारे शरीर मे आरोग्यता,आत्मा, आत्मविश्वास,आँखें व हड्डियों का कारक होता हैं | कुंडली मे सूर्य प्रथम,नवम व दशम भाव का कारक माना जाता हैं सूर्य गुलाबी व सुनहरा रंग लिए हुये अग्नि के रूप मे कटु रस लिए हुये हैं । जिसकी शुभता के लिए गेहूं,दलिया,आम,गुड,केसर,तेजपत्ता,खुमानी,खजूर, छुहारा,किशमिश तथा घी आदि का सेवन करना चाहिए । २. चन्द्र ग्रह सफ़ेद रंग का यह ग्रह हमारे शरीर मे हमारे मन व जल का प्रतिनिधित्व करता हैं कुंडली मे चतुर्थ भाव का कारक होता हैं इसकी अनुकूलता के लिए सभी ...