Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2025

राहुल सिंह राठौर 2

अभी देश का माहौल बहुत पैनिक करनेवाला है। ऐसे में बहुत धैर्य की आवश्यकता है। काल का प्रत्येक खण्ड किसी के लिए बहुत शुभ होता है तो किसी के लिए बहुत अशुभ होता है। ज्योतिषियों ने पैनिक सिचुएशन की भविष्यवाणी 29 मार्च 2025 के बाद के लिए किया था जब मीन राशि में शनि प्रवेश करके छ: ग्रह युति करने लगे थें। इससे डेढ़ महीना पहले फरवरी महीने में मेरे अत्यंत घनिष्ठ मित्र की इकलौती लड़की मात्र उन्नीस वर्ष की आयु में गुजर गयी। उसे अचानक पेट में दर्द हुआ और उसके बाद हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया और मात्र छ: घंटे के अंदर उसका देहांत हो गया। हमारे मित्र ने अपने और अपने परिवार के किसी सदस्य को कोरोना वायरस का टीका भी नहीं लगवाया था कि सारा दोष उसे दे दिया जाए कि उस टीका के प्रभाव से अचानक मृत्यु हो गयी। जो आज हो रहा है वो सब पहले भी होता रहा है। आज सबके हाथ में मोबाइल है, चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसके कारण ये दुर्घनाएं रेकॉर्ड हो जा रही हैं। हमारे मित्र की तो पूरी दुनिया ही उजड़ गयी। उस समय शनि के मीन राशि में गोचर को भी दोष नहीं दे सकतें, क्योंकि वो फरवरी में आया ही नहीं था। उनकी व्यक्तिगत कुण्डली...