Skip to main content

पांच मुखी रूद्राक्ष

 मुखी रुद्राक्ष साक्षात् रूद्र अवतार है ! इसके अधिपति गृह ब्रहस्पति देव है ! इसलिए ज्योतिष के अनुसार ब्रहस्पति कमजोर होने पर पांच मुखी रुद्राक्ष को धारण किया जाना चाहिए ! जो सच्चे शिवभक्त होते है उन्हें पांच मुखी रुद्राक्ष की माला अवश्य धारण करनी चाहिए ! पांच मुखी रुद्राक्ष के प्रति भगवान शिव का विशेष लगाव है इसके साथ ही पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से भगवान श्री विष्णु , भगवान गणेश, सूर्य देव और माँ भगवती की विशेष कृपा प्राप्त होती है !

पांच मुखी रुद्राक्ष पूरी दुनिया में सबसे अधिक पैदा होते है ! इसलिए यह बहुत ही सामान्य रूप से प्राप्त हो जाते है ! अन्य रुद्राक्षों की अपेक्षा ये नकली या बनावटी  बहुत ही कम मिलते है ! असली रुद्राक्ष सदैव प्रभावी होते हैं, चाहे वह कितने भी मुख के क्यों न हो !
 
#पाँचमुखी_रुद्राक्ष_के_लाभ : –

पांच मुखी रुद्राक्ष में पंचदेवों की कृपा का वास है इसलिए पंच तत्व जनित दोषों को दूर करने में पांच मुखी रुद्राक्ष का विशेष महत्व है !
मेष , धनु, और मीन राशि के जातकों को पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने पर विशेष लाभ प्राप्त होता है !
नकारात्मक उर्जा व मन में नकारात्मक भाव से बचाने में पांच मुखी रुद्राक्ष एक कवच के रूप में कार्य करता है !
पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से हर प्रकार के मानसिक विकार , मधुमेह व रक्तचाप से मुक्ति मिलती है ! मानसिक विकार, मधुमेह व रक्तचाप दूर करने के लिए पांच मुखी रुद्राक्ष के 3 या 5 मनके धारण किये जा सकते हैं ! वैसे 108 छोटे मनकों की माला धारण करनी चाहिए !
परिवार में सुख-शांति के लिए भी पांच मुखी रुद्राक्ष धारण किया जाना चाहिए !
5 मुखी रुद्राक्ष की खासियत यह है कि इसमें एक अनोखे तरह का स्पदंन होता है ! जो आपके लिए आप की ऊर्जा का एक सुरक्षा कवच बना देता है, जिससे बाहरी ऊर्जाएं आपको परेशान नहीं कर पातीं !

#पाँच_मुखी_रुद्राक्ष_धारण_करने_की_विधि –

रुद्राक्ष आप कोई भी धारण करें, धारण करने से पहले रुद्राक्ष को पवित्र व अभिमंत्रित करना आवश्यक होता है ! इसको धारण करने हेतु विधिवत पूजन किया जाना चाहिए ! इसके पश्चात् अधिक से अधिक मंत्र जप द्वारा रुद्राक्ष को अभिमंत्रित किया जाना चाहिए ! पांच मुखी रुद्राक्ष को भी पहनने से पहले इसी प्रकार शुद्ध कर लेना चाहिए :—

 सोमवार, शिवरात्रि या श्रावण मास के किसी भी दिन रुद्राक्ष धारण करने के लिए शुभ माने गये है ! सबसे पहले दूध-दही-शहद-घी-शक्कर के मिश्रण से रुद्राक्ष को स्नान कराये ! अब पवित्र गंगाजल से स्नान कराये और अब इसे पूजा स्थल पर लाल वस्त्र बिछाकर रख दे ! दीपक प्रज्वल्लित कर इस मंत्र का यथा संभव ाकम से कम 108 जप करें : "ॐ नमः शिवाय !" अंत में कुमकुम से तिलक कर भगवान शिव को अर्पित करें, ततपश्चात इसे प्रसाद स्वरूप शिवजी का स्मरण करते हुए अपने गले में धारण करना चाहिए !

#पाँचमुखी_रुद्राक्ष_को_सिद्ध_करने_की_विधि : 

सिद्ध रुद्राक्ष धारण करने से रुद्राक्ष का प्रभाव 100 गुना अधिक बढ़ जाता है ! इसलिए जब कभी भी आप रुद्राक्ष धारण करने का मन बनाये तो पहले इसे सिद्ध कर लें या फिर किसी अच्छे पंडित द्वारा भी इसे सिद्ध करवा सकते है !

रुद्राक्ष को सिद्ध करने के लिए रुद्राक्ष की विधिवत पूजा के साथ-साथ "ॐ नमः शिवाय" मंत्र के 5000 संख्या में जप करें और अंत में हवन करें ! हवन में अधिक से अधिक आहुतियाँ "ॐ नमः शिवाय" मंत्र की दें ! हवन के अंत में रुद्राक्ष को 21 बार हवन के ऊपर से घुमाये व हवन की विभूति से स्वयं तिलक करें !

अब आपका रुद्राक्ष अभिमंत्रित और सिद्ध हो चुका है, इसे शिवजी का आशिर्वाद लेकर धारण कर सकते हैं !

Comments

Popular posts from this blog

षोडष वर्ग कुण्डली एवम उसका फलित

षोडष वर्ग कुण्डली तथा उसका फलित : .      षोडश वर्ग का फलित ज्योतिष में विशेष महत्व है ! जन्मपत्री का सूक्ष्म अध्ययन करने में यह विशेष बहुत सहायक होते हैं ! इन वर्गों के अध्ययन के बिना जन्म कुण्डली का विश्लेषण अधूरा होता है ! क्योंकि जन्म कुण्डली से केवल जातक के शरीर, उसकी संरचना एवं स्वास्थ्य के बारे में ही विस्तृत जानकारी मिलती है, परन्तु षोडश वर्ग का प्रत्येक वर्ग जातक के जीवन के एक विशिष्ट कारकत्व या घटना के अध्ययन में सहायक होता है ! #षोडशवर्ग_किसे_कहते_है : .     हम जानते हैं कि अगर राशिचक्र को बराबर 12 भागों में बांटा जाय तब हर एक हिस्‍सा राशि कहलाता है ! सूक्ष्‍म फलकथन के लिए राशि के भी विभाग किए जाते हैं और उन्‍हें वर्ग कहते हैं ! वर्गों को अंग्रेजी में डिवीजन (division) और वर्गों पर आधारित कुण्‍डली (वर्ग चर्क्र) को डिवीजनल चार्ट (divisional chart) कह दिया जाता है ! वर्गों को ज्‍योतिष में नाम दिए गए हैं ! जैसे — .     यदि राशि को दो हिस्‍सों में बांटा जाय तब ऐसे विभाग को होरा कहते हैं ! इसी तरह यदि राशि के तीन हिस्‍से किये जायें तब उस...

शेयर बाजार में सफलता

शेयर मार्केट में सफलता के योग कुंडली में देखना एक महत्वपूर्ण विषय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति और उनका प्रभाव वित्तीय सफलता, विशेषकर शेयर मार्केट में, को निर्धारित करता है। नीचे कुछ मुख्य योग और ग्रह स्थिति दी गई हैं जो शेयर मार्केट में सफलता का संकेत देती हैं: 1. बुध ग्रह की स्थिति बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, और व्यापार का कारक ग्रह है। यदि बुध मजबूत हो और शुभ ग्रहों से दृष्ट हो, तो व्यक्ति को व्यापार और शेयर मार्केट में सफलता मिलती है। बुध का दूसरे, पांचवें, नवें या ग्यारहवें भाव में होना शुभ माना जाता है। बुध पर शुभ ग्रहों (जैसे बृहस्पति या शुक्र) की दृष्टि हो तो और भी लाभकारी होता है। 2. ग्यारहवें भाव की स्थिति ग्यारहवां भाव लाभ और आय का भाव है। यदि ग्यारहवें भाव का स्वामी शुभ ग्रहों के साथ हो और अशुभ ग्रहों से मुक्त हो, तो शेयर मार्केट में सफलता के योग बनते हैं। ग्यारहवें भाव में बृहस्पति, शुक्र या बुध की स्थिति लाभकारी होती है। 3. पंचम भाव और निवेश योग पंचम भाव निवेश, सट्टा, और भविष्य के लाभ को दर्शाता है। पंचम भाव का स्वामी अगर लाभ स्थान ...

नक्षत्र और शरीर के अंग

.         #27_नक्षत्र_और_शरीर_के_अंग :  (Relation Between Nakshatra and Body Parts) : .   वैदिक ज्योतिष में नक्षत्रों को भी शरीर के आधार पर वर्गीकृत किया गया है ! सभी 27 नक्षत्र शरीर के किसी ना किसी अंग का प्रतिनिधित्व करते हैं और इन अंगों से  सम्बंधित परेशानी भी व्यक्ति को हो जाती हैं ! जो नक्षत्र जन्म कुण्डली में पीड़ित होता है उससे सम्बंधित बीमारी व्यक्ति को होने की  सम्भावना बनती है अथवा जब कोई नक्षत्र गोचर में पीड़ित अवस्था में होता है,  तब उससे सम्बंधित अंग में परेशानी होने का खतरा बढ़ जाता है !  .       इस लेख के माध्यम से आज हम उन सभी नक्षत्रों व उनसे सम्बंधित शरीर के अंगों के बारे में पूर्ण जानकारी देने जा रहा हूँ इससे आपके मन में उठने वाले ऐसे प्रश्नो का समाधान हो जायगा ! मेरे कुछ शिष्य अक्सर यह जानना चाहते हैं कि कौन सा नक्षत्र शरीर के किस अंग का प्रतिनिधित्व करता है ! इससे उनका भी समाधान हो जायेगा ! #अश्विनी_नक्षत्र : अश्विनी नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु हैं ! यह पहला नक्षत्र है और इसलिए यह सिर के ...