Skip to main content

भवन निर्माण हेतु वास्तु के अत्यावश्यक सूत्र

.        सब की यह चाहत होती है कि रहने के लिएअपना निजी घर हो, जिसमें वह सुकून के दो पल व्यतीत कर सकें ! परन्तु इस मंहगाई के समय में अच्छा भवन बनाना वाकई बहुत मुश्किल कार्य है !

.        #भवन_निर्माण_के_वास्तु_टिप्स : 

.     यदि आप-अपना आशियाना बनवाने जा रहे है तब हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे है, जिन्हें अपनाकर आप-अपने भवन में खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं !

1.  प्राथमिक रूप से भवन निर्माण के लिए वर्गाकार या आयताकार भूखण्ड का चयन करना चाहिए ! विकृत भूमि का चयन कदापि नहीं करना चाहिएं क्योंकि उसमें नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है ! अतः भूखण्ड ऐसा होना चाहिए, जिससे भवन में हमेशा सकारात्मक उर्जा का प्रवाह  होता रहे !

2.  दो विशाल भवनो या भूखण्डो के मध्य छोटा संकरा  भूखंड कभी उत्तम नहीं माना जा सकता है !

3.  भवन निर्माण करते समय यह ध्यान रखें कि भूमि सूर्यवेधी या चन्द्र वेधी न हो, इसका विचार किसी वास्तु मर्मज्ञ से करा लेना चाहिए !

4.  रहने योग्य भूखण्ड में सभी दिशाओं का  तालमेल इस प्रकार होना चाहिए कि घर में सकारात्मक उर्जा प्रवाहित होती रहे !

5.  भूखण्ड के सामने किसी भी प्रकार का अवरोध जैसे-टीला, बड़ा वृ़क्ष, बिजली का खंभा और मन्दिर आदि नहीं होना चाहिए !

6  भवन का ढाल हमेशा ईशान दिशा की तरफ का होना अति-आवश्यक होता है !

7.   भवन में दरवाजे व खिड़कियों की ऊपरी लिंटर की ऊॅचाई एक सीध में होनी चाहिए !

8. यदि किसी भवन पर किसी मन्दिर की छाया पड़ रही हो तब उस भवन में निवास करना उत्तम नहीं माना जाता है !

9. ऐसे मकान में कदापि निवास  नहीं करना चाहिए जो बन्द रास्ते का आखिरी मकान हो !

10.  पढ़ने वाले तथा अध्यात्म में रूचि रखने वाले तथा वृद्धों को अपने शयनकक्ष में पूर्व दिशा की ओर सिर रखकर शयन करना चाहिए !

11.  मुख्य रूप से गृह निर्माण के समय दरवाजे खिड़कियॉ, चूल्हा, सबमरसेबल आदि का विशेष ध्यान रखना चाहिए !

12. भूमिगत जल का संग्रह पूर्व, या ईशान अर्थात पूर्व-उत्तर कोण में ही करना चाहिए !

13.  टयूबवेल या हैंडपंप पूर्व या ईशान कोण की दिशा मेें ही बनवाना उत्तम होता है !

14. भोजनालय कक्ष कभी भी उत्तर या ईशान कोण की दिशा में नहीं बनवाना चाहिए !

15.  बिना दरवाजेे, बिना पूर्ण छत के घर में प्रवेश कभी भी नहीं करना चाहिए ! ऐसा करने से घर में विपत्तियॉ का वास होता है !

16. रविवार, मंगलवार या शनिवार को गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए,  क्योंकि ऐसा करने पर घर में रोग हावी रहते है !

17 घर की उत्तर दिशा की दीवाल पर झरना का चित्र कभी न लगायेें अन्यथा परिवार की आर्थिक स्थिति में गिरावट आना निश्चित है !

Comments

Popular posts from this blog

षोडष वर्ग कुण्डली एवम उसका फलित

षोडष वर्ग कुण्डली तथा उसका फलित : .      षोडश वर्ग का फलित ज्योतिष में विशेष महत्व है ! जन्मपत्री का सूक्ष्म अध्ययन करने में यह विशेष बहुत सहायक होते हैं ! इन वर्गों के अध्ययन के बिना जन्म कुण्डली का विश्लेषण अधूरा होता है ! क्योंकि जन्म कुण्डली से केवल जातक के शरीर, उसकी संरचना एवं स्वास्थ्य के बारे में ही विस्तृत जानकारी मिलती है, परन्तु षोडश वर्ग का प्रत्येक वर्ग जातक के जीवन के एक विशिष्ट कारकत्व या घटना के अध्ययन में सहायक होता है ! #षोडशवर्ग_किसे_कहते_है : .     हम जानते हैं कि अगर राशिचक्र को बराबर 12 भागों में बांटा जाय तब हर एक हिस्‍सा राशि कहलाता है ! सूक्ष्‍म फलकथन के लिए राशि के भी विभाग किए जाते हैं और उन्‍हें वर्ग कहते हैं ! वर्गों को अंग्रेजी में डिवीजन (division) और वर्गों पर आधारित कुण्‍डली (वर्ग चर्क्र) को डिवीजनल चार्ट (divisional chart) कह दिया जाता है ! वर्गों को ज्‍योतिष में नाम दिए गए हैं ! जैसे — .     यदि राशि को दो हिस्‍सों में बांटा जाय तब ऐसे विभाग को होरा कहते हैं ! इसी तरह यदि राशि के तीन हिस्‍से किये जायें तब उस...

शेयर बाजार में सफलता

शेयर मार्केट में सफलता के योग कुंडली में देखना एक महत्वपूर्ण विषय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति और उनका प्रभाव वित्तीय सफलता, विशेषकर शेयर मार्केट में, को निर्धारित करता है। नीचे कुछ मुख्य योग और ग्रह स्थिति दी गई हैं जो शेयर मार्केट में सफलता का संकेत देती हैं: 1. बुध ग्रह की स्थिति बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, और व्यापार का कारक ग्रह है। यदि बुध मजबूत हो और शुभ ग्रहों से दृष्ट हो, तो व्यक्ति को व्यापार और शेयर मार्केट में सफलता मिलती है। बुध का दूसरे, पांचवें, नवें या ग्यारहवें भाव में होना शुभ माना जाता है। बुध पर शुभ ग्रहों (जैसे बृहस्पति या शुक्र) की दृष्टि हो तो और भी लाभकारी होता है। 2. ग्यारहवें भाव की स्थिति ग्यारहवां भाव लाभ और आय का भाव है। यदि ग्यारहवें भाव का स्वामी शुभ ग्रहों के साथ हो और अशुभ ग्रहों से मुक्त हो, तो शेयर मार्केट में सफलता के योग बनते हैं। ग्यारहवें भाव में बृहस्पति, शुक्र या बुध की स्थिति लाभकारी होती है। 3. पंचम भाव और निवेश योग पंचम भाव निवेश, सट्टा, और भविष्य के लाभ को दर्शाता है। पंचम भाव का स्वामी अगर लाभ स्थान ...

नक्षत्र और शरीर के अंग

.         #27_नक्षत्र_और_शरीर_के_अंग :  (Relation Between Nakshatra and Body Parts) : .   वैदिक ज्योतिष में नक्षत्रों को भी शरीर के आधार पर वर्गीकृत किया गया है ! सभी 27 नक्षत्र शरीर के किसी ना किसी अंग का प्रतिनिधित्व करते हैं और इन अंगों से  सम्बंधित परेशानी भी व्यक्ति को हो जाती हैं ! जो नक्षत्र जन्म कुण्डली में पीड़ित होता है उससे सम्बंधित बीमारी व्यक्ति को होने की  सम्भावना बनती है अथवा जब कोई नक्षत्र गोचर में पीड़ित अवस्था में होता है,  तब उससे सम्बंधित अंग में परेशानी होने का खतरा बढ़ जाता है !  .       इस लेख के माध्यम से आज हम उन सभी नक्षत्रों व उनसे सम्बंधित शरीर के अंगों के बारे में पूर्ण जानकारी देने जा रहा हूँ इससे आपके मन में उठने वाले ऐसे प्रश्नो का समाधान हो जायगा ! मेरे कुछ शिष्य अक्सर यह जानना चाहते हैं कि कौन सा नक्षत्र शरीर के किस अंग का प्रतिनिधित्व करता है ! इससे उनका भी समाधान हो जायेगा ! #अश्विनी_नक्षत्र : अश्विनी नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु हैं ! यह पहला नक्षत्र है और इसलिए यह सिर के ...