Skip to main content

नक्षत्र के अनुसार व्यवसाय का चयन

नक्षत्र के अनुसार व्यवसाय  चयन

आजीविका चयन का ज्योतिष में प्राचीन और सर्वमान्य नियम यह है कि कर्मेश/दशमेश जिस ग्रह के नवांश घर में हो उस ग्रह के गुण धर्म के अनुसार व्यक्ति की आजीविका होगी। इसके अतिरिक्त ज्योतिष ग्रंथों और वृहत-संहिता खंड-एक के अध्याय 15 में उल्लेख के अनुसार जन्म नक्षत्र और कर्म नक्षत्र के अनुसार आजीविका, व्यापार या सर्विस चुनने में सफलता जल्दी मिलती है।

तदनुसार बालक पढ़ाई करें। इनके विषयों की पढ़ाई से सफलता मिलेगी।

1. अश्विनी नक्षत्र: खिलाड़ी, सेनापति, डाक्टर, वाहन का व्यापार, शिक्षक।

 2. भरणी नक्षत्र: ब्लड बैंक, पैथोलाजिस्ट या अनाज व्यापारी, कार्यालय मैनेजर।

 3. कृतिका नक्षत्र: फायनेन्स कार्य (बैंकर), बर्तन, क्राकरी व्यापारी, चार्टर्ड अकाउन्टेंट आदि।

4. रोहिणी नक्षत्र: व्यापार, टेक्सटाइल एजेन्सी, पायलट, किसान, खनिज व्यापार, डेयरी संचालक, विज्ञान प्रोफेसर। 

5. मृगशिरा नक्षत्र: कपड़ा व्यापार, संगीतज्ञ, आफिस कार्य, जेलर, साफ्टवयेर इंजिनीअर, अधिकारी-जज।

6. आर्द्रा नक्षत्र: पुलिस विभाग, वकील, राजनेता, दवाई व्यापार, डाक्टर। 

7. पुनर्वसु नक्षत्र: अभिनेता, चित्रकार, माडल, फैन्सी वस्तु व्यापार, ईमानदार, धार्मिक नेता, फायनेन्स मैनेजर-बैंकर/मैनेजर। 

8. पुष्य नक्षत्र: गेहूं, चावल, किराना व्यापार, राजनीति, पानी के व्यापारी, इंजीनियर तेल/लोहा प्रोडक्शन -व्यापार, सर्जन डाक्टर, फायनेन्स ।

9. अश्लेषा नक्षत्र: आयुर्वेद डाक्टर, दवा व्यापार, आर्टीफीशियल चीजों का व्यापार, डाक्टर।

10. मघा नक्षत्र: व्यापार, मिलिट्री सर्विस, पुलिस सर्विस, बड़े शहर में व्यापार- इलेक्ट्रानिक वस्तुओं का व्यापार। 

11. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र: अभिनेता, संगीतकार, तेल व कपड़ा व्यापार, फैन्सी अंडरगारमेन्ट का व्यापार, बुटिक व्यापार| 

12. उत्तरा फालगुनी नक्षत्र: अधिकारी वर्ग- आई. ए. एस आदि, अच्छे राजनेता, अनाज व्यापार, डेयरी व्यवसाय,| 

13 . हस्त नक्षत्र: वहन प्रडक्श्न/व्यापार रजनेता , अभिनेता, कमीशन एजेन्ट, अकाउंट्स लाईन, प्रोपर्टी डीलर, बिल्डर। 

14. चित्रा नक्षत्र: ज्वेलर, फैशन डिजाइनर, गायक-संगीतकार, चार्टर्ड अकाउन्टेंट, वकील, फायनेन्स मैनेजर, सेल में अधिकारी। 

15. स्वाति नक्षत्र: वाहन व्यापार, होटल-रेस्टोरेंट व्यापार, कांट्रेक्टर, होटल-मैनजेमटं कार्से , शयेर व्यापार। 

16. विशाखा नक्षत्र: कपड़ा मॅन्युफॅक्चर, वाहन मन्यफक्चर, व्यापार, फायनेंस मैनेजर, बैंक सर्विस, चना/ उड़द, तिलहन, विदेश व्यापार, एडवोकेट, न्यायाधीश। 

17. अनुराधा नक्षत्र: मिलिट्री, पुलस सर्विस, आई. पी. एस अधिकारी, आर्मी में कैप्टन, मेजर, राजनेता, ट्रेवल एजेंट, ऐंकर। 

18. ज्येष्ठा नक्षत्र: वकील, मिलिट्री, पुलिस अधिकारी, खानदानी व्यवसाय, म्यूजक एक्सपटर्, डयेरी का व्यवसाय। 

19. मूल नक्षत्र: डाक्टर, दवाई, व्यापार, फल व्यवसाय, खेती से लाभ। इलेक्ट्रानिक वस्तुओं का व्यापार। 

20. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र: इंजीनियर, डेयरी व्यवसाय, संगीतज्ञ, अधिकारी। 

21. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र: राजनेता, पहलवान, ट्रासं पार्टे व्यवसाय, वनस्पति प्रोफेसर, फारेस्ट आफिसर। क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्म इसी नक्षत्र में हुआ था। 

22. श्रवण नक्षत्र: उद्योगपति, धार्मिक, सोशल संस्थाओं का लीडर या इन वस्तुओं का व्यापार। 

23. धनिष्ठा: मिलिट्री सर्विस, लोहे का व्यापार, पुलिस सर्विस। 

24. शतभिषा: डेयरी व्यवसाय, इंजीनियर, इलेक्ट्रानिक वस्तुओं का व्यापार। 

25. पूर्वा भाद्रपद - धार्मिक नेता, प्रोफेसर, शिक्षा विभाग में कार्य, फिल्म अभिनेता। 

26. उत्तरा भाद्रपद - ज्वेलर, अधिकारी, प्रोफेसर, वकील, फिल्म कलाकार। 

27. रेवती नक्षत्र - परफ्यूम व्यापार, रत्न व्यवसाय, फिल्म कलाकार। 

भाग्येश जिस नक्षत्र में होता है वह आजीविका चयन में मुख्य होता है। 

इसी प्रकार दशम स्थान की राशि जिस नक्षत्र में होती है वह भी व्यवसाय/सर्विस की कारक होती है। 

ज्योतिष शास्त्र में भगवान श्री विष्णु के शरीर के अंगों पर नक्षत्रों की उत्पत्ति वर्णित है। भगवान ने उन्हें उत्पन्न करके अपने ही शरीर के विभिन्न अंगों में उनके निवास में स्थान दिया। 

वेद-पुराणों में यह भी वर्णन आया है कि राजा दक्ष प्रजापति की सत्ताईस कन्याएं थीं। वही हमारे नक्षत्र हैं। उन सत्ताईस कन्याओं का विवाह चंद्रमा से किया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

षोडष वर्ग कुण्डली एवम उसका फलित

षोडष वर्ग कुण्डली तथा उसका फलित : .      षोडश वर्ग का फलित ज्योतिष में विशेष महत्व है ! जन्मपत्री का सूक्ष्म अध्ययन करने में यह विशेष बहुत सहायक होते हैं ! इन वर्गों के अध्ययन के बिना जन्म कुण्डली का विश्लेषण अधूरा होता है ! क्योंकि जन्म कुण्डली से केवल जातक के शरीर, उसकी संरचना एवं स्वास्थ्य के बारे में ही विस्तृत जानकारी मिलती है, परन्तु षोडश वर्ग का प्रत्येक वर्ग जातक के जीवन के एक विशिष्ट कारकत्व या घटना के अध्ययन में सहायक होता है ! #षोडशवर्ग_किसे_कहते_है : .     हम जानते हैं कि अगर राशिचक्र को बराबर 12 भागों में बांटा जाय तब हर एक हिस्‍सा राशि कहलाता है ! सूक्ष्‍म फलकथन के लिए राशि के भी विभाग किए जाते हैं और उन्‍हें वर्ग कहते हैं ! वर्गों को अंग्रेजी में डिवीजन (division) और वर्गों पर आधारित कुण्‍डली (वर्ग चर्क्र) को डिवीजनल चार्ट (divisional chart) कह दिया जाता है ! वर्गों को ज्‍योतिष में नाम दिए गए हैं ! जैसे — .     यदि राशि को दो हिस्‍सों में बांटा जाय तब ऐसे विभाग को होरा कहते हैं ! इसी तरह यदि राशि के तीन हिस्‍से किये जायें तब उस...

शेयर बाजार में सफलता

शेयर मार्केट में सफलता के योग कुंडली में देखना एक महत्वपूर्ण विषय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति और उनका प्रभाव वित्तीय सफलता, विशेषकर शेयर मार्केट में, को निर्धारित करता है। नीचे कुछ मुख्य योग और ग्रह स्थिति दी गई हैं जो शेयर मार्केट में सफलता का संकेत देती हैं: 1. बुध ग्रह की स्थिति बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, और व्यापार का कारक ग्रह है। यदि बुध मजबूत हो और शुभ ग्रहों से दृष्ट हो, तो व्यक्ति को व्यापार और शेयर मार्केट में सफलता मिलती है। बुध का दूसरे, पांचवें, नवें या ग्यारहवें भाव में होना शुभ माना जाता है। बुध पर शुभ ग्रहों (जैसे बृहस्पति या शुक्र) की दृष्टि हो तो और भी लाभकारी होता है। 2. ग्यारहवें भाव की स्थिति ग्यारहवां भाव लाभ और आय का भाव है। यदि ग्यारहवें भाव का स्वामी शुभ ग्रहों के साथ हो और अशुभ ग्रहों से मुक्त हो, तो शेयर मार्केट में सफलता के योग बनते हैं। ग्यारहवें भाव में बृहस्पति, शुक्र या बुध की स्थिति लाभकारी होती है। 3. पंचम भाव और निवेश योग पंचम भाव निवेश, सट्टा, और भविष्य के लाभ को दर्शाता है। पंचम भाव का स्वामी अगर लाभ स्थान ...

नक्षत्र और शरीर के अंग

.         #27_नक्षत्र_और_शरीर_के_अंग :  (Relation Between Nakshatra and Body Parts) : .   वैदिक ज्योतिष में नक्षत्रों को भी शरीर के आधार पर वर्गीकृत किया गया है ! सभी 27 नक्षत्र शरीर के किसी ना किसी अंग का प्रतिनिधित्व करते हैं और इन अंगों से  सम्बंधित परेशानी भी व्यक्ति को हो जाती हैं ! जो नक्षत्र जन्म कुण्डली में पीड़ित होता है उससे सम्बंधित बीमारी व्यक्ति को होने की  सम्भावना बनती है अथवा जब कोई नक्षत्र गोचर में पीड़ित अवस्था में होता है,  तब उससे सम्बंधित अंग में परेशानी होने का खतरा बढ़ जाता है !  .       इस लेख के माध्यम से आज हम उन सभी नक्षत्रों व उनसे सम्बंधित शरीर के अंगों के बारे में पूर्ण जानकारी देने जा रहा हूँ इससे आपके मन में उठने वाले ऐसे प्रश्नो का समाधान हो जायगा ! मेरे कुछ शिष्य अक्सर यह जानना चाहते हैं कि कौन सा नक्षत्र शरीर के किस अंग का प्रतिनिधित्व करता है ! इससे उनका भी समाधान हो जायेगा ! #अश्विनी_नक्षत्र : अश्विनी नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु हैं ! यह पहला नक्षत्र है और इसलिए यह सिर के ...