Skip to main content

ग्रहों के गोचर की की दशा में फलादेश

🌷 #ग्रहों_के_गोचर_की_स्थिति_में_फलादेश : 🌷

🎆 1- यदि किसी जातक की लग्न कुण्डली मे कोई ग्रह 'नीच'  "अस्त"  या शत्रु  क्षेत्रीय हो तब गोचर में उस ग्रह के अनुकूल होने पर भी वह शुभ फल प्रदान नही करता है ! अर्थात गोचर में उस ग्रह का शुभत्व नष्ट हो जाता है ! इसी प्रकार जन्म कुण्डली मे शुभ कारक ग्रह गोचर में शुभ स्थिति में आने पर शुभ फल प्रदान करते हैं !

,🎆 2 - यदि गोचर में किसी जातक की जन्म राशि से सूर्य 8वें भाव मे "मंगल 7वें भाव  में" राहु 9वें भाव मे शुक्र 6वें भाव मे गुरु तीसरे भाव मे शनि लग्न में और बुद्ध सातवें भाव में स्थित हों तब जातक के धन और सम्मान की हानि कराते हैं ! 

🎆 3 - यदि गोचर में  शुक्र  6, 7 या 10 वें स्थान में स्थित हों तब शुभ फल नहीं देते जब तक कि उसके  विपरीत वेध स्थान में कोई ग्रह स्थित न हो ! 

🎆 4-  किसी जातक की जन्म राशि से गोचर में 1- 2 - 4 - 5 -7 -8 -12वें स्थान में स्थित सूर्य - मंगल - शनि - राहु  व केतु  धन और स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छे नही होते हैं !

🎆 5 - यदि किसी जातक के जन्म राशि से चन्द्रमा 6 --8--12वें भाव में स्थित हों तब गोचर में शनि जिस समय राहु - केतु - चन्द्र के समीप पहुँचेगा उस समय जातक काे स्वास्थ सम्बन्धी समस्या या अन्य संकट पैदा करता है !

🎆 6 - गोचर की दशा में सिंह राशि मे चन्द्र और मंगल  चतुर्थ भाव में एकत्रित हों और किसी पाप ग्रह से युक्त या द्र्ष्ट भी हों तब माँ, घर व भौतिक सुख में व्यवधान पैदा करते हैं ! 

🎆 7 -  गोचर में लग्न में सूर्य के साथ जब भी शनि आता है तब  शारीरिक पीड़ा देता है !

,🎆 8 - गोचर वश किसी जातक के लग्न में सूर्य स्थित हो और सप्तम भाव मे शनि स्थित हो तब जातक को पत्नी सम्बन्धी चिंता देता है !

🎆 9 - यदि किसी जातक के कुण्डली में सूर्य धनु राशि मे स्थित हों और गोचर में अष्टम भाव मे शनि आये तब नेत्र पीड़ा देता है !

🎆 10 -  इसी तरह जन्म कुण्डली में जिस स्थान में कोई ग्रह स्थित हो तब गोचर में उसके शत्रु ग्रह के उस भाव में आने पर उस भाव सम्बन्धी पीड़ा देता है !!🌷

Comments

Popular posts from this blog

षोडष वर्ग कुण्डली एवम उसका फलित

षोडष वर्ग कुण्डली तथा उसका फलित : .      षोडश वर्ग का फलित ज्योतिष में विशेष महत्व है ! जन्मपत्री का सूक्ष्म अध्ययन करने में यह विशेष बहुत सहायक होते हैं ! इन वर्गों के अध्ययन के बिना जन्म कुण्डली का विश्लेषण अधूरा होता है ! क्योंकि जन्म कुण्डली से केवल जातक के शरीर, उसकी संरचना एवं स्वास्थ्य के बारे में ही विस्तृत जानकारी मिलती है, परन्तु षोडश वर्ग का प्रत्येक वर्ग जातक के जीवन के एक विशिष्ट कारकत्व या घटना के अध्ययन में सहायक होता है ! #षोडशवर्ग_किसे_कहते_है : .     हम जानते हैं कि अगर राशिचक्र को बराबर 12 भागों में बांटा जाय तब हर एक हिस्‍सा राशि कहलाता है ! सूक्ष्‍म फलकथन के लिए राशि के भी विभाग किए जाते हैं और उन्‍हें वर्ग कहते हैं ! वर्गों को अंग्रेजी में डिवीजन (division) और वर्गों पर आधारित कुण्‍डली (वर्ग चर्क्र) को डिवीजनल चार्ट (divisional chart) कह दिया जाता है ! वर्गों को ज्‍योतिष में नाम दिए गए हैं ! जैसे — .     यदि राशि को दो हिस्‍सों में बांटा जाय तब ऐसे विभाग को होरा कहते हैं ! इसी तरह यदि राशि के तीन हिस्‍से किये जायें तब उस...

शेयर बाजार में सफलता

शेयर मार्केट में सफलता के योग कुंडली में देखना एक महत्वपूर्ण विषय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति और उनका प्रभाव वित्तीय सफलता, विशेषकर शेयर मार्केट में, को निर्धारित करता है। नीचे कुछ मुख्य योग और ग्रह स्थिति दी गई हैं जो शेयर मार्केट में सफलता का संकेत देती हैं: 1. बुध ग्रह की स्थिति बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, और व्यापार का कारक ग्रह है। यदि बुध मजबूत हो और शुभ ग्रहों से दृष्ट हो, तो व्यक्ति को व्यापार और शेयर मार्केट में सफलता मिलती है। बुध का दूसरे, पांचवें, नवें या ग्यारहवें भाव में होना शुभ माना जाता है। बुध पर शुभ ग्रहों (जैसे बृहस्पति या शुक्र) की दृष्टि हो तो और भी लाभकारी होता है। 2. ग्यारहवें भाव की स्थिति ग्यारहवां भाव लाभ और आय का भाव है। यदि ग्यारहवें भाव का स्वामी शुभ ग्रहों के साथ हो और अशुभ ग्रहों से मुक्त हो, तो शेयर मार्केट में सफलता के योग बनते हैं। ग्यारहवें भाव में बृहस्पति, शुक्र या बुध की स्थिति लाभकारी होती है। 3. पंचम भाव और निवेश योग पंचम भाव निवेश, सट्टा, और भविष्य के लाभ को दर्शाता है। पंचम भाव का स्वामी अगर लाभ स्थान ...

नक्षत्र और शरीर के अंग

.         #27_नक्षत्र_और_शरीर_के_अंग :  (Relation Between Nakshatra and Body Parts) : .   वैदिक ज्योतिष में नक्षत्रों को भी शरीर के आधार पर वर्गीकृत किया गया है ! सभी 27 नक्षत्र शरीर के किसी ना किसी अंग का प्रतिनिधित्व करते हैं और इन अंगों से  सम्बंधित परेशानी भी व्यक्ति को हो जाती हैं ! जो नक्षत्र जन्म कुण्डली में पीड़ित होता है उससे सम्बंधित बीमारी व्यक्ति को होने की  सम्भावना बनती है अथवा जब कोई नक्षत्र गोचर में पीड़ित अवस्था में होता है,  तब उससे सम्बंधित अंग में परेशानी होने का खतरा बढ़ जाता है !  .       इस लेख के माध्यम से आज हम उन सभी नक्षत्रों व उनसे सम्बंधित शरीर के अंगों के बारे में पूर्ण जानकारी देने जा रहा हूँ इससे आपके मन में उठने वाले ऐसे प्रश्नो का समाधान हो जायगा ! मेरे कुछ शिष्य अक्सर यह जानना चाहते हैं कि कौन सा नक्षत्र शरीर के किस अंग का प्रतिनिधित्व करता है ! इससे उनका भी समाधान हो जायेगा ! #अश्विनी_नक्षत्र : अश्विनी नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु हैं ! यह पहला नक्षत्र है और इसलिए यह सिर के ...