पंचम भाव -
पंचम भाव उत्सव , मनोरंजन , प्रथम संतान , स्पोर्ट्स , प्रेम , पुण्य , अथाह धन या बिना परिश्रम का धन , खुशी , रेस , स्टॉक एक्सचेंज , तकनीकी कला , परम ज्ञान , व्यक्ति के पूजित देवी देवता , सभी प्रकार के भौतिक सुख, नृत्य , पत्नी या साझेदार का लाभ , बुद्धि , रचनात्मकता आदि को सूचित करता है ।
पंचम भाव जैसा कि प्रेम और अनुराग का भाव है यही बताता है कि व्यक्ति के शरीर का कोनसा भाग विपरीत लिंग को आकर्षित करेगा । 5 वें भाव का उपस्वामी ग्रह यह डिसाइड करेगा ।
पंचम भाव का उपस्वामी ग्रह 27 नक्षत्रो में से जिस नक्षत्र में उपस्थित होगा उसी नक्षत्र द्वारा सूचित अंग , विशेषता को बतायेगा ।
यदि 5 वें भाव का उपस्वामी उपस्थित है -
1. अश्विनी नक्षत्र में - व्यक्ति के बालों का स्टाइल ।
2. भरनी नक्षत्र में - आँखे , नाक ।
3. कृतिका नक्षत्र में - जातक की लीडरशिप , आवाज ।
4. रोहिणी नक्षत्र में - व्यक्ति की आवाज ।
5. मृगशिरा नक्षत्र में - गर्दन और विचारों की अभिव्यक्ति ।
6. आर्द्रा नक्षत्र में - कंधे ।
7 . पुनर्वसु नक्षत्र में - व्यक्ति के हाथ , बोलने की स्टाइल ।
8 . पुष्य नक्षत्र में - सीना , साहस ।
9 . आश्लेषा नक्षत्र में - व्यक्ति की शिक्षा , पीठ ।
10 . मघा नक्षत्र में - सीना , साहसपूर्ण कार्य ।
11 . पूर्वा - फागुनी नक्षत्र में - मनोरंजन के कार्य ।
12 . उत्तरा - फागुनी नक्षत्र में - व्यक्ति की भावुकता , रहन सहन का स्तर ।
13 . हस्त नक्षत्र में - पेट , खाने के आदतें ।
14 . चित्रा नक्षत्र में - व्यक्ति के कूल्हे , व्यक्ति का भोजन ।
15 . स्वाति नक्षत्र में - पेट का निचला भाग ।
16 . विशाखा नक्षत्र में - जातक का स्टेटस , हिप्स के नीचे का भाग ।
17 . अनुराधा नक्षत्र में - असभ्य प्रकृति , दादागिरी , सेक्स ।
18 . जेष्ठा नक्षत्र में - व्यक्ति की भावनाएं , सामाजिकता ।
19 . मूल नक्षत्र में - आस्तिकता , चाल ।
20 . पूर्वा षदा नक्षत्र में - दुसरो को आतंकित करने की कला , हिप्स ।
21 . उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में - भक्ति ।
22 . श्रवण नक्षत्र में - व्यक्ति का बिजनेस ।
23 . धनिष्ठा नक्षत्र में - लविंग & कैरिंग नेचर , जांघे ।
24 . शतभिषा नक्षत्र में - घुटने , व्यक्ति की तेजी से कार्य करने की क्षमता ।
25 . पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में - सीना ( स्त्री जातक होने पर ) , सीने पर बाल ( पुरुष जातक होने पर ) , व्यक्ति के गोल घुटने ।
26 . उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में - व्यक्ति की टांगे , विदेशों में घूमने फिरने की आदत ।
27 . रेवती नक्षत्र में - चलने का स्टाइल , पैरो की उंगलियां ।
Comments
Post a Comment